फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: क्राफ्ड की कार्यकारिणी बैठक 26 अक्टूबर को

Tue, 21 Oct 2025 07:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विकास पर होगी जोरदार चर्चा
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव होंगे मुख्य अतिथि, नए पदाधिकारियों की घोषणा के साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेजिडेंट्स एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफ्ड) की कार्यकारिणी समिति की अहम बैठक 26 अक्टूबर (रविवार) को सेक्टर-21 के सामुदायिक केंद्र में सुबह 10:30 बजे आयोजित होगी। इस बैठक में चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। बैठक का मुख्य आकर्षण क्राफ्ड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा होगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें शहर की बेहतरी और नागरिक सुविधाओं से संबंधित प्रमुख मुद्दों को शामिल किया जाएगा। क्राफ्ड के चेयरमैन हितेश पुरी ने बताया कि इस अवसर पर नए पदाधिकारियों का परिचय कराया जाएगा और शहर के विकास के लिए सुझावों का आदान-प्रदान होगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने सुझाव 22 अक्टूबर तक हितेश पुरी, रजत मल्होत्रा, उमेश घई या अनीश गर्ग के माध्यम से साझा करें, ताकि उन्हें ज्ञापन में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें