फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: क्राफ्ड की कार्यकारिणी बैठक 12 अप्रैल को, प्रशासक सुनेंगे आरडब्ल्यूए की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्राफ्ड की अगली कार्यकारिणी समिति की बैठक 12 अप्रैल रविवार सुबह 10:15 बजे आईएमए ऑडिटोरियम सेक्टर 35-बी में आयोजित की जाएगी। इसमें शहर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के साथ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया संवाद करेंगे। यह बैठक क्राफ्ड के चेयरमैन हितेश पुरी की अध्यक्षता में होगी।
विज्ञापन


क्राफ्ड के महासचिव रजत मल्होत्रा और डॉ. अनीश गर्ग ने बताया कि इस बैठक में शहर की 50 से ज्यादा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन अपने क्षेत्र की समस्याएं, मुद्दों और विकास कार्यों को प्रशासक के समक्ष उठा सकेंगी। लीज टू फ्री होल्ड, ऑनरशिप ट्रांसफर, नीड बेस्ड चेंज, बिल्डिंग वॉयलेशन व अन्य मुद्दों पर बैठक में प्रमुख रूप से चर्चा होगी।
ऐसा पहली बार होगा जब राज्यपाल इतने बड़े स्तर पर एक साथ आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे और उनके साथ संवाद करेंगे। यह बैठक न केवल संवाद का मंच बनेगी, बल्कि शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर भी महत्वपूर्ण चर्चा का अवसर प्रदान करेगी। बैठक के दौरान राज्यपाल द्वारा क्राफ्ड की स्मारिका सॉविनियर का विमोचन भी किया जाएगा, जो संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों का दस्तावेज प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें