फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश बेअसर, देर रात तक लोगों ने फोड़े पटाखे...हवा हुई जहरीली

Thu, 08 Nov 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में पटाखे चलाने के लिए समय-सीमा तय की थी। लेकिन आदेशों की लोगों ने खुले आम धज्जियां उड़ाईं। जमकर पटाखे फोड़ने का असर पर्यावरण में साफ दिखाई दे रहा है। तीनों ही राज्यों की हवा जहरीली हो गई है। रात से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। हालत ये है कि लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हरियाणा के रेवाड़ी में सुप्रीम कोर्ट के साधारण पटाखों पर बैन के आदेश के बाद भी जिले भर में चोरी छिपे पटाखे खूब बिके। वहीं लोगों को ग्रीन पटाखे भी बाजार में नहीं मिले। अवैध रूप से पटाखा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किए आरोपियों को आज रेवाड़ी की जिला अदालत में पेश किया जाएगा। हिसार में भी देर रात तक पटाखे फोड़ने की खबर है। यहां के पटेल नगर में अवैध रूप से पटाखे बेचने पर एक शख्स पर एफआईआर दर्ज की गई है। सदर थाना पुलिस ने कई जगह छापेमारी भी की।

सोनीपत में दिवाली पर खूब चले पटाखे। जिस वजह से प्रदूषण का स्तर 490 पहुंचा गया। श्वांस रोगियों के लिए परेशानी बढ़ गई है। डाक्टरों ने मुंह पर मास्क लगाने और फिलहाल घरों से ज्यादा बाहर नहीं घूमने की सलाह दी है।
विज्ञापन


 दिवाली के बाद कैथल की हवा का बुरा हाल रहा। यहां लोगों को रात में ही आंखों में जलन महसूस हुई और असमान पर धुंध का गुबार छाया रहा। जिस वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अंबाला और नारनौल से भी देर रात तक पटाखे फोड़ने की खबर है। कई जगह चोरी से पटाखे बिके। नारनौल में अवैध रूप से पटाखा बेचने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। हालांकि यहां पटाखे फोड़ने की घटना देर तक कम हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें