फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने की प्रत्याशी की घोषणा

Wed, 12 Mar 2014 04:45 PM IST
नीरज कुमार/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एमएल) लिबरेशन ने आज लोकसभा चुनावों के लिए चंडीगढ़ से अपने प्रत्याशी की घोषणा की। पार्टी के लिए कामरेड कंवलजीत सिंह चुनाव लडेंगे। इन्हें सीपीएम पंजाब ने अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन


चुनावों के लिए इनका नारा है चंडीगढ़ में 'अपना घर पक्का रोजगार, बदलो नीति बदलो राज'। 32 वर्षीय कामरेड कंवलजीत सिंह ने अपना राजनीतिक सफर वर्ष 1996 में शुरू किया था। नाटककार गुरशरण सिंह से प्रभावित होकर एक नाटक के जरिए उन्होंने यह जन-जागरण अभियान शुरू किया था।

लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी चुने जाने पर कामरेड कंवलजीत सिंह ने पार्टी का धन्यावाद किया और कहा कि पार्टी मजबूत वामपंथी शक्ति का निर्माण करके ही चुनाव मैदान में आई है। इस बार चुनावों में पार्टी को निश्चित ही जीत मिलेगी। मैं पार्टी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे जनसेवा के लिए चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें