चंडीगढ़। राज्य में गौशालाओं के विस्तारीकरण व नई गौशाला खोलने के लिए सरकार की ओर से 70 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने जींद में आयोजित एक बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गौशालाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करें। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पोर्टल पर ग्रांट के लिए आने वाले प्रस्ताव को एक सप्ताह में सत्यापित करें ताकि उन्हें सहायता राशि भेजी जा सके। बताया कि प्रदेश की 331 गौशालाओं में सरकार की ओर से सोलर पॉवर प्लांट लगाए गए है, जबकि शेष गौशालाओं में जल्द लगाने की योजना हैं।