फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: गौहत्या पर कानून लागू, सख्त सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में गौहत्या पर अब 10 साल तक की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। गायों को वध के लिए ले जाने के साथ ही मांस बेचने पर भी कानून के तहत सजा होगी।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा में गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन बिल पास होने के बाद उसे राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई है। बृहस्पतिवार को महम पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा की और इसे तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया।
विज्ञापन

गौमांस बेचने पर 5 साल तक कैद होगी तो जुर्माना 50 हजार तक

गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन बिल 2015 के तहत गौवध पर 3 से 10 साल तक सश्रम कारावास और 30 हजार से 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।

गाय को वध के लिए ले जाने पर 3 से 7 साल तक की जेल और 30 से 70 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। गाय का मांस बेचने पर 3-5 साल तक की जेल व 30-50 हजार रुपये तक का जुर्माना तय किया गया है।

कानून तोड़ने वालों पर एसआई व प्रशासनिक अधिकारी मिलकर कार्रवाई करेंगे। सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सबसे पहले गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन बिल पारित किया, जिसके तहत प्रदेश में गौ तस्करी, गौ वध और गौ मांस खाने पर प्रतिबंध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें