फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की कोरोना से जंग : कुंडली बॉर्डर पर किसानों का टीकाकरण शुरू, खेल फेडरेशन को कड़ी हिदायतें 

Thu, 18 Mar 2021 09:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • हरियाणा में बढ़ रहे कोरोना के मामले
  • कुंडली बॉर्डर पर शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण 
  • खेल फेडरेशन को कोविड-19 मानदंडों का सख्ती से पालन करने के आदेश 
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर शुरू हुआ कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बॉर्डर पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए शिविर लगाने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही बॉर्डर पर शिविर स्थापित हो गए हैं और इनमें बुधवार से ही किसानों का टीकाकरण शुरू हो गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुंडली बॉर्डर पर स्थित रसोई ढाबा में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। कई किसानों ने टीका लगवा लिया है।


वहीं हरियाणा सरकार ने प्रतियोगिताओं के लिए खेल फेडरेशन को कोविड-19 मानदंडों का सख्ती से पालन करने को कहा है। सरकार ने साफ किया है कि प्रतियोगिता के दौरान अगर कोई खिलाड़ी संक्रमित होता है तो उसके लिए फेडरेशन जिम्मेदार होगी। इसलिए फेडरेशन कोविड 19 से बचाव के लिए जरूरी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का अनुपालन करे।
विज्ञापन


हरियाणा के खेल एवं युवा मामले के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि राज्य में कोई खेल फेडरेशन किसी प्रकार का टूर्नामेंट या कोई राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट हरियाणा में करती है तो उन्हें 72 घंटे पहले कोविड का टेस्ट करवाना, खिलाड़ियों का रेगुलर रैपिड टेस्ट करना और उनके रहने के स्थान को सैनिटाइज करवाना होगा। इन सभी दिशानिर्देशों और मानदंडों का पालन करना सभी फेडरेशन के लिए अनिवार्य है। साथ ही खेलों का आयोजन कराने वाली फेडरेशन खिलाड़ियों के रहने और खाने-पीने की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

वहीं हरियाणा में कोरोना सीएम आवास तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मुख्य प्रधान सचिव के संक्रमित होने के बाद अब सीएम के पीए समेत सीएमओ के पांच और लोग संक्रमित मिले हैं। सीएम आवास और कार्यालय के कुल 60 लोगों के सैंपल लिए गए थे, शेष की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

बुधवार को प्रदेश में कुल 555 नए मामले सामने आए हैं और अलग -अलग जिलों में चार मरीजों की मौत हो गई। इस समय प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3740 हो गई है। संक्रमण दर 4.65 और रिकवरी दर घटकर 97.53 प्रतिशत पहुंच गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें