फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 700 रुपये में होगा आरटीपीसीआर टेस्ट, घर से सैंपल ले जाने पर देने होंगे 900 रुपये

Wed, 09 Dec 2020 10:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने निजी लैबों में कोरोना की आरटीपीसीआर टेस्ट की नई दरें तय कर दी है। निजी लैबों को अब यह टेस्ट 700, 900 रुपये में करना होगा। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि निजी अस्पतालों, लैब और उनके चिह्नित कलेक्शन सेंटर से नमूने लेकर कोरोना जांच करने पर प्रति टेस्ट 700 रुपये से अधिक नहीं वसूल सकेंगे। अगर किसी के घर से कोरोना जांच के लिए नमूना एकत्रित किया जाता है तो भी 900 रुपये प्रति टेस्ट ही वसूले जाएंगे। 

विज्ञापन


यह निर्णय लंबे विचार-विमर्श, विशेषज्ञों की राय व अन्य राज्यों में तय आरटीपीसीआर टेस्ट की दरों को देखते हुए आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत लिया गया है। निजी लैब कोरोना की सीबीनाट टेस्ट 2400 रुपये, ट्रूनेट टेस्ट 1250, रैपिड एंटीजन टेस्ट 500 व एलिसा टेस्ट 250 रुपये में करेंगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आईपीसी की धारा-188 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।


फिर बढ़ा मौत का आंकड़ा, 26 मरीजों ने तोड़ा दम
चंडीगढ़। 24 घंटे बाद हरियाणा में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर दोगुना हो गया है। मंगलवार रात तक जहां संक्रमण से 13 मौतें हुई थी, वहीं बुधवार को यह आंकड़ा 26 तक पहुंच गया। प्रदेश में 1400 नए मरीज मिले हैं, वहीं 1588 मरीज ठीक भी हुए हैं। गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में आठ, सोनीपत में एक, फरीदाबाद में पांच, अंबाला में एक, रोहतक में दो, भिवानी में एक, झज्जर में तीन व फतेहाबाद में दो मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है। 313 मरीज वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन


उधर, हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 248079 हो गई है। जिसमें 233696 मरीज ठीक हो गए हैं। 11733 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 94.20 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण की दर घटकर 6.47 प्रतिशत है। मृत्यु दर भी बढ़कर 1.07 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन 264799 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में है। 11733 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें