हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार शाम तक 13 जिलों में 287 संक्रमित मरीज नए सामने आए। ये अब तक के 24 घंटे में सबसे ज्यादा नए मरीज हैं। संक्रमितों की संख्या 2356 पहुंच चुकी है जबकि रिकवरी रेट भी तेजी से घट रहा है। संक्रमण से ठीक होने का रेट घटकर अब 44.78 प्रतिशत और संक्रमित होने का रेट बढ़कर 2.01 प्रतिशत हो गया है। मरने वालों की संख्या 21 हो गई है जबकि अब 8 दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है।
कुल मरीजों में से 1055 ठीक हो गए हैं। जबकि 1280 मरीज अभी वायरस से ग्रस्त हैं। 4631 संदिग्ध मरीजों के सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है जबकि 27001 लोगों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे को इस वायरस से लड़ने के लिए अब नई रणनीति पर काम करना होगा। जिसके मंथन में स्वास्थ्य विशेषज्ञ जुटे हुए हैं।
गुरुग्राम में 129, फरीदाबाद में 25, सोनीपत में 13, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, झज्जर में 4-4, पलवल में 11, सिरसा में 28, रोहतक में 14, हिसार में 13, भिवानी में 5, जींद व नूंह में 2-2 नए केस सामने आए हैं। जबकि पलवल में 3, पानीपत में 2 व सिरसा में 2 मरीज ठीक हुए हैं। हरियाणा के सभी जिले कोरोनाग्रस्त हैं। अब तक गुरुग्राम में 903, फरीदाबाद में 392, सोनीपत में 212, झज्जर में 101, नूंह में 72, अंबाला में 54, पलवल में 70, पानीपत में 62, पंचकूला में 26, जींद में 29, करनाल में 52, यमुनानगर में 9, सिरसा में 43, फतेहाबाद में 19, भिवानी में 38, रोहतक में 45, नारनौल में 41, हिसार में 53, रेवाड़ी में 23, चरखी दादरी में 13, कैथल में 29 व कुरुक्षेत्र में 35 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।
ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 284, फरीदाबाद में 168, सोनीपत में 148, झज्जर में 92, नूंह में 65, अंबाला में 40, पलवल में 44, पानीपत में 39, पंचकूला में 25, जींद में 24, करनाल में 20, यमुनानगर में 8, सिरसा में 11, फतेहाबाद में 7, भिवानी में 6, रोहतक में 11, नारनौल में 19, हिसार में 5, रेवाड़ी में 4, चरखीदादरी में 1, कैथल में 5, कुरुक्षेत्र में 13 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं । जबकि अमेरिका से आए 21 में से 2 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।