फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कोरोना के 31 और पॉजिटिव मिले, रिकवरी रेट भी घटा, पीड़ितों की कुल संख्या 548 हुई

Tue, 05 May 2020 03:17 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा के छह जिलों  गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, झज्जर, करनाल व यमुनानगर में मंगलवार शाम तक 31 कोरोना संक्रमित मरीज और सामने आए हैं। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 548 हो गई है। स्वास्थ्य महकमे ने भी एहतियातन अलर्ट बढ़ा दिया है। विभिन्न जिलों के कई इलाकों को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन


संक्रमित मरीज जिन-जिन लोगों के संपर्क में आए हैं, उन्हें चिह्नित कर सैंपल भी लिए जा रहे हैं। अभी तक 256 लोग रिकवर हो गए हैं। लेकिन मरीजों का रिकवरी रेट अब घट गया है। अब रिकवरी रेट 4 6.72 प्रतिशत हो गया है। जिन लोगों को एहतियातन मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा जा रहा है। उनकी संख्या भी बढ़कर 16087 हो गई है। 3574 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। स्वास्थ्य महकमे को आशंका है कि इनमें से भी कुछ और पॉजिटिव मरीज सामने आ सकते हैं।

इस वक्त विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 37, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 76, फतेहाबाद में 5, गुरुग्राम में 84, हिसार में 4, जींद में 10, करनाल में 9, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र में 2, नूंह में 59, पलवल में 36, पानीपत में 28, पंचकूला में 18, रोहतक में 4, सिरसा में 6, सोनीपत में 78, यमुनानगर में 8 और झज्जर में 64 मरीज सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, अंबाला में 11, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 43, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 47, हिसार में 3, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 53, पलवल में 32, पानीपत में 5, पंचकूला में 17, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 6, झज्जर 0, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन संक्रमित मरीज भी ठीक हो चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें