फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पानीपत में कोरोना से पहली मौत, प्रदेश में 46 नए मामले, कुल 594 संक्रमित

Wed, 06 May 2020 05:29 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बुधवार को हरियाणा में 8 जिलों गुरुग्राम, अंबाला, झज्जर, सोनीपत, फरीदाबाद, करनाल, पानीपत और जींद 46 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या 594 पहुंच गई है । 15740 लोगों को विभाग ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। जबकि कुल संक्रमित मरीजों में से 260 मरीज ठीक हो गए। बुधवार को ही पानीपत में कोरोना वायरस से पहली मौत भी हुई।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में 42379 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 38 590 लोगों के सैंपल निगेटिव आए हैं, जबकि 4095 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इस वक्त विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 41, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 78, फतेहाबाद में 5, गुरुग्राम में 104, हिसार में 4, जींद में 11, करनाल में 14, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र में 2, नूंह में 59, पलवल में 36, पानीपत में 28, पंचकूला में 18, रोहतक में 4, सिरसा में 6, सोनीपत में 81, यमुनानगर में 8 और झज्जर में 70 मरीज सामने आ चुके हैं।

गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, अंबाला में 11, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 43, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 51, हिसार में 3, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 53, पलवल में 32, पानीपत में 5, पंचकूला में 17, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 6 , झज्जर 0, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन संक्रमित मरीज भी ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन

पानीपत में कोरोना से पहली मौत
जिले में कोरोना से पहली मौत हुई है। दीनानाथ कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक सोमवार को दिल्ली से पानीपत आया था और इस दौरान किसी विवाद पर उसने कॉलोनी निवासी एक महिला को काट लिया था। उस महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है,, लेकिन दूसरी जांच में वो नेगेटिव मिली।

अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल लेकर गई। मृतक की मां को भी आइसोलेट किया गया है। बुधवार को युवक की रिपोर्ट आई, जिसमे वो कोरोना पॉजिटिव मिला। सीएमओ डॉ. संतलाल ने बताया कि मृतक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि उसने जिस महिला को काटा था, उसकी पहली जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

10 घंटे तक बगैर सैनिटाइज किए शव खुले में पड़ा रहा था
आरोप है कि युवक का शव बगैर सैनिटाइजेशन के अस्पताल में घंटों तक रखा रहा, जिसे अस्पताल की बड़ी लापरवाही के तौर पर देखा जा रहा है। बाद में नगर निगम ने जनसेवा दल के साथ मिलकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें