चंडीगढ़। कोरोना के कारण सात महीने बाद अदालतें खोली गई हैं। इसके लिए जिला और सत्र न्यायाधीश ने एक रोस्टर जारी किया है। इस रोस्टर के अनुसार अलग-अलग तारीख पर अलग- अलग अदालतें खोली जाएंगी। रोस्टर के अनुसार, जज संजीव जोशी, पूनम आर जोशी और अजीत अत्री 24, 26, 28 और 30 अक्तूबर को सुनवाई में शामिल रहेंगे। इसके अलावा अन्य जज राजीव गोयल और राजेश शर्मा 23, 25, 27, 29 और 31 अक्तूबर जबकि जज मनीषा जैन उर्फ गगनगीत कौर 31 अक्तूबर तक लगातार मौजूद रहेंगी। सीबीआई अदालत जरूरी मामलों पर खुली रहेगी। हालांकि वकीलों का कहना है कि नाम के लिए अदालतें खोली गई हैं। अभी तक ऑनलाइन ही सुनवाई हो रही है। क्लाइंट्स को अभी तक अदालत में प्रवेश नहीं मिल रहा है।