साहित्य संस्था मंथन की ओर से रविवार को सेक्टर-37 में आयोजित कवि दरबार में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को सराबोर किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. कैलाश आहलुवालिया मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि साहित्यकार आरके मल्होत्रा थे।
कार्यक्रम की शुरुआत गजलकारों के रचना पाठ से हुई। सबसे पहले जनाब बलबीर बाहरी ने पांच गजलें पेश कीं। इसके बाद जनाब चमन शर्मा चमन ने अपने पांच कलाम पेश किए। वहीं जनाब एसएल धवन कमल ने भी गजलें सुनाकर समां बांध।
वहीं दूसरे भाग में कवि पवन बत्रा ने गजलों से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसके बाद कवयित्री दलजीत कौर, शशि प्रभा, कवि आरके मल्होत्रा, कवयित्री उर्मिला कौशिक, वीणा ढींगरा, कवि रमेश चंद्रा, आरके खागत, राजन गरीब, राजेश पंकज, सतनाम सिंह, हरमिंदर सिंह, अश्विनी कुमार, राजेंद्र शर्मा, देवी दयाल सैनी, दीपक खेतरपाल, गजलकार जय गोपाल अमृतसरी ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं की तालियां बटोरीं। इसके अलावा सुप्रसिद्घ हास्य कलाकार बाबू लान और सतीश ने हास्य फुहारों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। मंच संचालन गजलकार डॉ. सुशील हसरत नरेलवी ने किया।