फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना दुष्कर्मः पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अब डीएनए टेस्ट से सामने आएंगे सभी सच

Tue, 19 Feb 2019 10:51 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
डीएनए टेस्ट लैब - फोटो : Getty
विज्ञापन
बहुचर्चित लुधियाना सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ एक और कामयाबी लगी है। मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों का डीएनए टेस्ट करने की अनुमति मिल गई है। नौ फरवरी को गांव इस्सेवाल में वारदात अंजाम दी गई थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह आरोपी गिरफ्तार किए और अब उनके डीएनए टेस्ट करने की अनुमति अदालत ने दे दी है। अगले कुछ दिन में पुलिस छह आरोपियों का डीएनए टेस्ट करवा पुलिस केस में नए सबूत फाइल करेगी।
विज्ञापन


एसएसपी वरिंदर बराड़ ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया की डीएनए टेस्ट के माध्यम से आरोपियों को फांसी के तख्त तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। वहीं, ढाका पुलिस ने दुष्कर्म आरोपियों की पहचान करवाने के लिए सभी सबूत अदालत में पेश कर दिए हैं। उम्मीद है कि मंगलवार को अदालत आरोपियों की पहचान परेड करवाने के आदेश जारी कर सकती है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

3 और संदिग्ध हिरासत में

यहां बता दें दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्त ने इस मामले में पुलिस के समक्ष 10 लोगों के शामिल होने की बात कही है। पुलिस ने अभी तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अधिकारी यह कह रहे हैं कि अभी तक जांच में सिर्फ 6 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें  इस मामले में 3 और संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बात की कोई अधिकारी पुष्टि करने के लिए तैयार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें