फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर कांडः डोडा चाचा-भतीजे के भविष्य पर फैसला कल

Fri, 01 Jan 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित अबोहर कांड के आरोपी डोडा चाचा-भतीजे के भविष्य का फैसला कल हो जाएगा। मामले की अदालत में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शराब व्यवसायी शिव लाल डोडा ने जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर कल सुनवाई होनी है। वहीं, कल उनके भतीजे अमित डोडा का पुलिस रिमांड भी खत्म हो रहा है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।

लोगों का कहना है कि अगर जिला अदालत में शिव लाल डोडा को अग्रिम जमानत मिलती है तो इस पूरे घटनाक्रम का रुख बदल सकता है। शिव लाल डोडा को पुलिस ने इश्तहारी मुजरिम घोषित करते हुए समाचार पत्रों में उनकी तलाश के विज्ञापन प्रकाशित करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भीम टांक हत्याकांड संघर्ष कमेटी की मांगों पर सहमति प्रकट करते उन्हें शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अबोहर पहुंचने का भी आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें