फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: मोबाइल हैक कर नाबालिग को फंसाया, दुष्कर्म... धमकियां दीं, साबित नहीं हुए आरोप, युवक बरी

Thu, 25 Sep 2025 03:17 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में जिला अदालत ने आरोपी युवक को सबूतों के अभाव के चलते बरी कर दिया। आरोप था कि युवक ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसे धमकियां भी दी। लेकिन अदालत में आरोप साबित नहीं हो सके। 
विज्ञापन
Chandigarh district court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ जिला अदालत ने नाबालिग को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। आरोपी की पहचान विकास के तौर पर हुई है। विकास मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के थाना लीलापुर के गांव जामालपुर का रहने वाला है। सेक्टर- 36 थाना पुलिस ने अगस्त 2023 में पीड़िता के पिता की शिकायत पर विकास के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506, 363, 366 और पॉक्सो एक्ट 6 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश नहीं कर पाई, जिसके चलते कोर्ट ने विकास को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया।

विज्ञापन


बचाव पक्ष के वकील कमलजीत राणा ने बताया कि पुलिस अदालत में यह साबित नहीं कर पाई कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी। कोर्ट में यह भी साबित नहीं हो पाया कि जिन मोबाइल नंबरों से पीड़िता की तस्वीरें शेयर की गईं, वह नंबर आरोपी युवक के हैं। इसके अलावा अदालत में पीड़िता के बयान में भी विरोधाभास पाया गया। इन सब को आधार मानते हुए कोर्ट ने विकास को बरी किया है। 

यह था मामला 
पीड़िता के पिता ने सेक्टर-9 स्थित एसएसपी ऑफिस में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 12वीं की छात्रा है वह परिवार के साथ इंडस्ट्रियल एरिया-1 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है। आरोप लगाया था कि आरोपी विकास ने पीड़िता की मां का मोबाइल हैक किया और फिर उनकी बेटी को अपने झांसे में फंसाकर शादी का झूठा वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


स्कूल के ग्रुप में शेयर की बेटी की तस्वीरें
शिकायत में कहा गया कि आरोपी युवक ने बेटी के साथ अश्लील फोटो और वीडियो बनाए और फिर उन्हें रिश्तेदारों और स्कूल ग्रुप में भी शेयर कर दिया। आरोपी परिवार को बार-बार बदनाम करने और धमकाने लगा। आरोपी ने यहां तक धमकी दी कि स्कूल की दीवारों पर भी बेटी की तस्वीरें चिपका देगा। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर बेटी और पत्नी ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की, लेकिन समय रहते परिवार को पता चल गया। पिता ने मजबूरी में बेटी को स्कूल भेजना तक बंद कर दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें