फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दंपती पर धारदार हथियार से हमला, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। मोहल्ला कोट सदीक में घर के अंदर खाना खा रहे दंपती पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के समय उनका छोटा बच्चा भी मौके पर मौजूद था, जिसकी जान मां ने किसी तरह बचाई। इतना ही नहीं, बदमाशों की टोली ने उस समय दंपती को फिर पीटा, जब वह मेडिकल करवाकर अस्पताल से आ रहे थे।
महिला ने आरोप लगाया है कि घटना के समय सभी आरोपी नशे में थे। उन्होंने पहले घर में घुसकर मारपीट की और फिर जब वे अस्पताल लौट रहे थे तो बूटा मंडी के पास उन्हें बुरी तरह पीटा गया। देर रात परिजनों ने सिविल अस्पताल जालंधर से एमएलआई कराई और मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी। घायल पूजा ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने घर पर मौजूद थी। उसके साथ उसका पति और बच्चा भी था। इसी दौरान उस पर हमला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने कोट सदीक निवासी सोनी, शिकारी, रवि व अन्य युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पूजा ने बताया कि मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी उसके पड़ोस में ही रहते हैं। उनसे पहले कभी कोई विवाद नहीं हुआ। लेकिन देर रात आरोपियों ने शराब पीकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं एडीसीपी आदित्य का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें