आरोपी सुखराज सिंह निवासी तरनतारन अपने एक अज्ञात साथी के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो में भाग गया, जबकि अवैध ड्रग्स से भरी मारुति सुजुकी बलेनो को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सुखेवाला गांव के पास दो संदिग्ध वाहनों को रोककर उसमें से 10.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी सुखराज सिंह निवासी तरनतारन अपने एक अज्ञात साथी के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो में भाग गया, जबकि अवैध ड्रग्स से भरी मारुति सुजुकी बलेनो को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
डीजीपी गाैरव यादव ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और फरार संदिग्धों को पकड़ने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।