डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन(डीएसई) हरियाणा की ओर से हरियाणा के एलीमेंटरी स्कूल हेडमास्टर का हाई स्कूल हेडमास्टर पद पर प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
मंगलवार को इस संबंध में डीएसई की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार 29 से 31 जनवरी तक पंचकूला के सेक्टर-2 स्थित डीआईईटी ऑफिस में प्रमोशन को लेकर काउंसिलिंग होगी।
काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए सुबह 10 बजे रिपोर्ट करना होगा। एलीमेंटरी स्कूल में तैनात 920 हेडमास्टरों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए जरूरी सभी प्रमाण पत्र की जानकारी डीएसई की वेबसाइट http://schooleducationharyana.gov.in/ पर जारी कर दी गई है।
पर क्लिक करें