फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अपनी नेम प्लेट उठाकर जमीन पर बैठे पार्षद

Tue, 29 Jul 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू, पेक और पीजीआई के रेजिडेंशियल एरिया की समस्याओं के लिए पार्षद सौरभ जोशी निगम सदन की बैठक के दौरान जमीन पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक यहां की समस्याओं को नगर निगम के दायरे में शामिल नहीं किया जाएगा तब तक वे हाउस में अपनी निर्धारित सीट पर नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन


इतना कहकर वे अपनी नेम प्लेट उठाकर जमीन पर बैठ गए। सभी पार्षदों के मनाने के बाद कहीं जाकर वे वापस सीट पर आए। जोशी ने कहा कि उनका वार्ड सबसे अनोखा है। दरअसल उनके वार्ड में सेक्टर-12 और सेक्टर-14 भी आता है। सेक्टर-12 में पीजीआई व पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज है जबकि सेक्टर-14 में पंजाब यूनिवर्सिटी है। यहां के बाशिंदे नगर निगम चुनाव में वोट तो दे सकते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के लिए निगम कुछ नहीं कर सकता।

दरअसल ये सेक्टर निगम के दायरे में आते ही नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर जोशी का कहना है कि निगम के गठन के वक्त ये म्यूनिसिपल एरिया घोषित किया गया था, फिर भी निगम ने इसके अपने दायरे में शामिल नहीं किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीनों इंस्टीट्यूट के प्रमुख के साथ होगी बैठक

जोशी के विरोध जताने पर निगम कमिश्नर वीपी सिंह ने कहा कि वे जल्दी ही इस मसले को सुलझाने के लिए एक बैठक बुलाएंगे। बैठक में पेक व पीजीआई के डायरेक्टर और पीयू के वीसी के बुलाया जाएगा।

उसमें मेयर व पार्षद भी होंगे। बैठक में यहां के रेजिडेंशियल एरिया को निगम के दायरे में शामिल करने पर चर्चा होगी। जोशी ने कहा कि मेरा वार्ड अनोखा इसलिए भी है क्योंकि इसमें सेक्टर-12 और 14 के बीच एक सेक्टर मिसिंग है। इस पर भाजपा पार्षद अरुण सूद ने चुटकी लेते हुए कहा कि मेयर साब, तुसीं बणवा दिओ सेक्टर-13.

कमिश्नर नगर निगम वीपी सिंह ने बताया कि इन इंस्टीट्यूट्स के अपने इंजीनियर विंग बने हुए हैं और उन्हें काफी फंड भी मिलता रहता है। फिर भी इस मसले को सुलझाने के लिए इन इंस्टीट्यूट्स के डायरेक्टर व वीसी से बात की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें