फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पार्षद पूनम ने नाम नहीं लिया वापस, अब ढींगरा हट सकते हैं पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वित्त एवं अनुबंध कमेटी (एफएंडसीसी) के लिए आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरने वाली पार्षद पूनम ने अब तक अपना नाम वापस नहीं लिया है। इससे अब आम आदमी पार्टी बैकफुट पर नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार पार्टी की तरफ से नामांकन भर चुके पार्षद योगेश ढींगरा अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ नगर निगम ने सात फरवरी को सदन की बैठक बुलाई है। इसमें वित्त एवं अनुबंध कमेटी के चुनाव होंगे। इसके लिए मंगलवार को एजेंडा भी जारी कर दिया गया। कमेटी में पांच सदस्य ही शामिल हो सकते हैं लेकिन 6 पार्षदों ने नामांकन भर दिया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से सोमवार को पार्षद योगेश ढींगरा और पार्षद सुमन ने नामांकन भरा था लेकिन पार्टी से नाराज होकर पार्षद पूनम ने भी आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर दिया। अभी तक उन्होंने नामांकन भी वापस नहीं लिया है।
सूत्रों का कहना है कि अब पार्टी नाराज पार्षद पूनम को मनाने के लिए पार्षद योगेश ढींगरा का नामांकन वापस करवा सकती है। निगम के नियमों के अनुसार नामांकन वापस लेने की कोई तिथि नहीं है। ऐसे में योगेश ढींगरा चुनाव के शुरू होने से कुछ मिनट पहले भी अपना नाम वापस ले सकेंगे। एफएंडसीसी के चुनाव के बाद सात फरवरी को ही तीन कमेटियों का भी गठन होगा। इसमें वाटर सप्लाई एवं सीवरेज, सड़क और हाउस टैक्स असेसमेंट कमेटी है। यह कमेटियां भी शहर के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। पिछले मेयर कुलदीप कुमार ने इन कमेटियों का गठन साल के अंत में जाकर किया था, इसलिए इसका ज्यादा लाभ नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें