प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में लगी पशु प्रदर्शनी में एक ऐसा बकरा आया है, जिसकी कीमत टॉटा की नैनो कार से भी अधिक है।
बकरे के मालिक जगसीर सिंह निवासी फरीदकोट का कहना है कि बकरे की कई विशेषताएं हैं। आज तक यह कोई भी मुकाबला नहीं हारा है। वहीं, राष्ट्रीय पशु मेले में बकरे ने बेस्ट बकरे का अवार्ड जीता है।
उसका रिकॉर्ड आज तक कोई तोड़ ही नहीं पाया है। उन्होंने बताया कि बीटल नस्ल का यह बकरा है। यह नस्ल काफी उच्च कोटि की है। वह बकरे को कई सालों से पाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने काफी बकरियां पाली हुई हैं। इस बकरे की नस्ल का एक महीने का बच्चा पांच हजार में बिकता है।
वहीं, इस नस्ल की बकरी चार से पांच लीटर दूध देती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने शौकियां तौर पर बकरियां रखने का काम शुरू किया था। लेकिन आज यह उनका जुनून बन गया है।
इस दौरान बकरे को देखने के लिए लोगों की होड़ लगी रही। कई लोगों ने बकरे के संग फोटो भी खिंचवाए बकरे के मालिक ने बताया कि वैसे तो यह धंधा काफी अच्छा है, लेकिन इस काम में कई तरह की चुनौतियां भी रहती हैं।