फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन का सही कदम.. ऑक्सीजन की सप्लाई न हो प्रभावित, बरोटीवाला के प्लांट में लगाई दो अधिकारियों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित न हो, इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने दो अधिकारियों की ड्यूटी बद्दी के बरोटीवाला में लगाई है। इनमें चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के एसडीई वाईपी बत्तरा और एई अशोक सिंगला शामिल हैं। इन्हें आईएनओएक्स कंपनी से तालमेल करने को कहा गया है। ये अधिकारी कुछ दिन बरोटीवाला में ही रहकर ऑक्सीजन सप्लाई का काम देखेंगे। इसके कुछ दिन बाद दोनों में से अधिकारी वहां अवश्य मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

बद्दी के बरोटीवाला स्थित आईएनओएक्स के प्लांट से चंडीगढ़ को 20 एमटी ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है। यह कोटा केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के लिए तय किया है, जिसका इस्तेमाल जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32 और सेक्टर-48 के कोविड अस्पताल में मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई करने में किया जाता है। यूटी प्रशासन ने हाल ही में सरकारी और निजी अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए तीन कंपनियों को ऑक्सीजन देने की व्यवस्था बनाई थी। इनमें एनेस्थेटिक गैस प्राइवेट लिमिटेड (एजीपीएल), चंडीगढ़ गैसेज और सुपर गैसेस शामिल है। यह कंपनियां सरकारी व निजी स्वास्थ्य सेवा संस्थाओं की ओर से उपयोग किए जाने वाले मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडरों को रिफिलिंग का काम करते हैं। गौरतलब है कि बीते शनिवार और रविवार को प्लांट में बिजली गुल हो गई थी, जिसकी वजह से दो दिन ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें