फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अतिक्रमण हटाने गए निगमकर्मियों पर हमला, महिला अधिकारी से बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-15 की पटेल मार्केट में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर निहंग के वेश में बैठे तीन लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। वहीं, एक महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी भी किया। नगर निगम ने सेक्टर-11 थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।



नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम एक निहंग के वेश में बैठे व्यक्ति की ओर से बेची जा रही शरदाई के स्टॉल को हटाने पहुंची थी। इस स्टॉल के लिए नगर निगम से कोई वैध लाइसेंस नहीं लिया गया था। कर्मचारियों ने जब वैध लाइसेंस न होने पर स्टॉल बंद करने को कहा तो उन तीन लोगों ने महिला अधिकारी से बहस करना शुरू कर दिया। इसके साथ वहां नियमित रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों से भी झगड़ने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बहस के बाद आरोपियों ने लाठियों से दुकानदारों और नगर निगम के कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-11 थाना पुलिस ने परमजीत सिंह, शत्रुघ्न सिंह और सतविंदर सिंह के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान पीटने, डराने और कार्य में बाधा डालने जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मौके से सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने अवैध स्टॉल लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और नगर निगम कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें