फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वीरानगी में लौटेगी रौनक, सेक्टर-17/22 सब-वे के 13 बूथ को किराए पर देगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कई वर्षों से वीरान पड़े सेक्टर-17/22 सबवे के अंदर की दुकानों को नगर निगम किराए पर देने जा रहा है। किराए को तय कर लिया गया है। अब तक उन बूथों में सिर्फ 13 ट्रेड का ही काम किया जा सकता था लेकिन अब निगम जनरल ट्रेड की भी इजाजत देने जा रहा है। इसके लिए 17 अक्तूबर को होने वाली सदन की बैठक में एजेंडा लाया जाएगा।यूटी प्रशासन ने अप्रैल 1997 में सेक्टर-17/22 के सबवे की 14 दुकानों को नगर निगम को दिया था। निगम ने इन बूथों को पांच साल के लिए किराए पर आवंटित किए थे। नियमों के अनुसार पांच साल बाद दुकानों का किराया 50 फीसदी बढ़ा दिया गया, जिसके बाद अधिकतर ने दुकान खाली कर दीं। वर्तमान में 14 दुकानों में से 13 दुकानों की पजेशन नगर निगम के पास है जबकि एक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। नगर निगम ने वर्ष 2016 और 2017 में इन दुकानों को 99 साल की लीज पर देने के लिए करीब 68 लाख रुपये के आरक्षित मूल्य पर नीलामी की कोशिश भी की, लेकिन किसी ने रुचि नहीं दिखाई। पिछले साल निगम ने तय किया कि इन्हें हर महीने के आधार पर किराए पर देंगे। इसके लिए एक कमेटी बनी, जिसने 35,574 रुपये का मासिक किराया तय किया। जीएसटी अलग से लिया जाएगा। हर साल पांच फीसदी किराया बढ़ेगा। निगम को उम्मीद है कि दुकानों के किराये पर चढ़ने के बाद सेक्टर-17/22 के सबवे के अंदर रौनक लौटेगी। अभी दुकानों के बंद होने की वजह से सबवे के अंदर अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन


ट्रेड को बदलने की मिल सकती है मंजूरी
नगर निगम के अनुसार इन दुकानों में मैगजीन, फोटो स्टेट, म्यूजिक शॉप, घड़ी, जूते की दुकान, फूलों की दुकान समेत कुल 13 ट्रेड का ही काम हो सकता था, जिसकी वजह से ज्यादा लोग इन बूथों के लिए रुचि नहीं दिखाते हैं। अब प्रस्ताव लाया जा रहा है कि 13 ट्रेड के अलावा जनरल ट्रेड का काम करने की भी मंजूरी दी जाए। इससे ज्यादा लोग आकर्षित होंगे। 17 अक्टूबर को होने वाली नगर निगम की सदन की बैठक में यह प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें