फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फटकार के बाद जागा निगम, धंसी सड़क में भरने लगा रेत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-28 साइड मध्य मार्ग पर धंसी सड़क के हिस्से में नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विंग ने शुक्रवार को रेत भरने का काम शुरू कर दिया। शनिवार रात को बचे हिस्से में भी रेत डाली जाएगी। रविवार को सड़क के धंसे हिस्से को समतल कर प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग की सीपी डिवीजन नंबर-2 टूटे हिस्से में रोड़े-बजरी डालकर सड़क को पक्का करेगी। इसके बाद रिकार्पेटिंग की जाएगी और सड़क वाहनों के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन

ट्रैफिक के चलते दिन में नहीं पहुंचा रेता
निगम के एक्सईएन अमित शर्मा ने बताया कि प्रशासक के निर्देश के बाद शुक्रवार सुबह भराई शुरू कर दी गई थी। हालांकि ट्रैफिक की वजह से दिन में टिपर से रेत नहीं पहुंचाई जा सकी। इसके चलते शुक्रवार रात काम किया गया और कुछ हिस्सा बच गया। इसमें शनिवार रात रेत डाली जाएगी। रविवार दिन में धंसे हिस्से को समतल कर प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग को सौंप दिया जाएगा।
18 अगस्त को धंसी थी सड़क
मध्य मार्ग के सेक्टर-28 साइड का हिस्सा 18 अगस्त को बारिश के दौरान ब्रिक स्टॉर्म वाटर ड्रेन टूटने से धंस गया था। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से सड़क को वाहनों के लिए बंद कर दिया था। दो दिन बाद निगम के पब्लिक हेल्थ विंग ने ठेकेदार से टूटी पाइपलाइन की मरम्मत शुरू करवाई। ब्रिक स्टॉर्म वाटर ड्रेन के टूटे हिस्से में 70 इंच की आरसीसी पाइपलाइन और सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट साइड पर 19 इंच की आरसीसी पाइप डाली गई। दोनों पाइपों को जोड़ने के लिए तीन चैंबर बनाए गए।
विज्ञापन

चैंबर बनने के सात दिन बाद भी भराई शुरू नहीं हुई थी। अमर उजाला में शुक्रवार को खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासक ने संज्ञान लिया और निगम कमिश्नर को शनिवार तक धंसे हिस्से की भराई के निर्देश दिए। इसके बाद निगम ने काम शुरू किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें