चंडीगढ़। बारिश से पहले शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम कमिश्नर केके यादव सोमवार को समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान रोड गलियों की सफाई व बाढ़ आपदा प्रबंधन टीम की तैयारियों को लेकर भी जानकारी लेंगे। निगम कमिश्नर ने बताया कि बारिश का मौसम आ गया है। शहर में कई ऐसे स्थान हैं जहां जलभराव होता है। ऐसे स्थानों से जल निकासी के लिए पब्लिक हेल्थ की टीम के साथ बैठक करेंगे। इनके अलावा रोड गलियों की सफाई व्यवस्था को लेकर भी बातचीत करेंगे। कमिश्नर का कहना है कि बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए 20 टीमें बनाई गईं हैं। इन टीमों की योजना को लेकर भी बैठक में चर्चा करेंगे।