फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की बैठक आज, वितीय संकट के मुद्दे पर होगी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की बैठक सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से होगी। इस दौरान नगर निगम में वित्तीय संकट पर तीखी बहस होने की आशंका है। निगम ने स्पष्ट कहा है कि हमारे पास विकास कार्यों के लिए फंड नहीं है। वहीं विपक्ष का कहना है कि भाजपा निगम चलाने में विफल रही है इसलिए निगम को कांग्रेस के हवाले कर देना चाहिए। सदन की बैठक में 11 एजेंडे आएंगे। इसमें सेक्टर-39 वाटर वर्क्स में गंदे पानी व साफ पानी के लिए पाइप लाइन बिछाने, मनीमाजरा स्थित राणा की हवेली में पार्किंग फीस को माफ करने, पार्कों की साफ सफाई के लिए रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन से एमओयू साइन करने, निगम की वित्तीय स्थिति बताने, मनीमाजरा में बिल्डिंग बायलॉज में बदलाव को लेकर, 55 टॉयलेट के विज्ञापन, नारियल पानी व तरबूज वालों की वेंडिंग फीस में रियायत देने, फायर ब्रिगेड में सामान खरीदने और महिला भवन में हॉल किराए पर देने का एजेंडा आएगा। इसमें सबसे ज्यादा बहस निगम की वित्तीय हालत को लेकर ही होनी है। चूंकि 2019 से ही निगम की वित्तीय हालत को लेकर लगातार बहस होती रही है। कभी फंड की कमी के कारण सड़कों के निर्माण में समस्या आती है तो कभी विकास कार्यों पर ब्रेक लग जाता है। कांग्रेस पार्षद व विपक्ष के नेता देवेंद्र सिंह बबला का कहना है भाजपा निगम को नहीं चला पा रही है इसलिए इसे कांग्रेस के हवाले कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें