फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी का एक ट्यूबवेल खराब, दो दिन से पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कालोनी में ट्यूबवेल नंबर एक खराब होने की वजह से कालोनी में दो दिन से बहुत सारे घरों में नाममात्र पानी आ रहा था। पानी का प्रेशर इतना कम था कि ग्राउंड लेवल पर भी एक बाल्टी पानी भरने के लिए 15 मिनट लग रहे थे। दिक्कत को देखते हुए पब्लिक हेल्थ ने कॉलोनी में जिस एरिया में पानी की समस्या थी, वहां पानी के टैंकर भेजे। टैंकर को देखकर दो दिन पानी न आने पर लोग कोरोना वायरस के खौफ को भूलकर टैंकर के आसपास भीड़ बनाकर जुट गए।
विज्ञापन

पानी भरने के दौरान लोगों ने न तो मास्क पहना था और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया। इलाके की इस समस्या की ओर पार्षद विनोद अग्रवाल बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं कांग्रेसी नेता जलील अहमद कुरैशी का कहना है कि पिछले 1 महीने से लोग पानी की समस्या से रोज जूझ रहे हैं, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जलील अहमद ने बताया कि एक तो प्रेशर कम और सप्लाई भी मात्र एक घंटा ही। वैसे तो प्रशासन 24 घंटे पानी देने की बात करता है, लेकिन लोगों को सुबह-शाम 3 घंटे पानी भी नहीं मिल पाता। इ बारे में कांग्रेसी नेता सुभाष धीमान से बात की तो उन्होंने कहा कि वे खुद ट्यूबवेल पर खड़े होकर देर शाम तक उसकी मरम्मत करवाने के लिए लगे रहे।
टैंकर आया तो मिला पानी
इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले पवन खिंची ने बताया कि हमारी गली में अमित शर्मा ने पानी का टैंकर मंगवा कर दिया। तब जाकर रविवार को लोगों को पानी मिल पाया।
पानी आने का समय तय नहीं
अरविंद दुबे का कहना है कि पानी आने का कोई समय भी तय नहीं है। कभी सुबह 5 बजे आता है तो कभी 7 बजे। इस कारण लोगों को पीने का पूरा पानी नहीं मिल पाता।
नई पाइप लगने से बढ़ा जलसंकट
राजकुमार सैनी का कहना है कि गर्मी में पानी और बिजली ने आम आदमी का खून पी रखा है। जब से ये नई पाइप लगी है, तब से ही पानी की समस्या शुरू हो गई थी।
ट्यूबवेल और बूस्टर बने सफेद हाथी
मनीषा देवी, रेखा, शालू, सुनीता आदि ने कहा कि लाखों रुपए लगाकर इंदिरा कॉलोनी में जो ट्यूबवेल और बूस्टर लगाए गए हैं, वे केवल दिखावे मात्र के लिए ही रह गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पानी की समस्या होगी दूर
पब्लिक हेल्थ विंग के अधिकारियों का कहना है कि रविवार को खराब हुए ट्यूबवेल में नई मोटर डालने का काम चल रहा है। सोमवार सुबह पानी की सारी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें