फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम का एक्शन : मोटर मार्केट में सड़कों पर खड़ीं डंप गाड़ियां कीं जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनीमाजरा। मोटर मार्केट मनीमाजरा की सड़कों पर खड़ी डंप गाड़ियों और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंस्पेक्टर ललित त्यागी के नेतृत्व में टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए सड़क पर खड़े दो ट्रक, दो कारें, एक टेंपो ट्रेवलर, एक छोटा हाथी और सड़क पर गाड़ी रिपेयर करने वाले मैकेनिक के जैक और रबिंग मशीन को जब्त किया। इन वाहनों के साथ कुछ मैकेनिक भी सड़कों पर मरम्मत का काम कर रहे थे जिससे यातायात बाधित हो रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से मोटर मार्केट की सड़क पर खड़े डंप गाड़ियों के मुद्दे का उठाते हुए बुधवार को सड़कों पर डंप गाड़ियों का कब्जा नामक खबर को भी प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम की टीम ने अब सड़क पर खड़ी डंप गाड़ियों को हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया हैं। इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने बताया कि मोटर मार्केट में लंबे समय से डंप वाहन और सड़क पर हो रहा काम आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। उनका कहना कि आने वाले दिनों में बड़ा अभियान चलाकर सभी अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों और सड़क पर काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें