फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चोरों ने उड़ाए पीजीआई अटेंडेंट की कार के चारों पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38/40 चौक स्थित स्लिप रोड के पास खड़ी पीजीआई अटेंडेंट की स्विफ्ट कार के चारों चक्के चोरों ने उड़ा लिए। सूचना पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात मंगलवार रात करीब 9 से सुबह 6 बजे के बीच की है। शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-40 में परिवार समेत रहते हैं। वह पीजीआई में अटेंडेंट के रूप में कार्यरत हैं। बीते मंगलवार शाम को घर से कुछ दूरी पर अपनी स्विफ्ट कार पार्क की हुई थी। अगली सुबह पड़ोसियों ने बताया कि उनके कार के चारों चक्के गायब हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो आरोपियों ने कार को ईंटों के सहारे खड़ा कर चारों चक्के निकाल लिए थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया कि शिकायतकर्ता ने साल 2017 में स्विफ्ट कार खरीदी गई थी। वहीं पुलिस ने वारदात के बाद घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालाना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। बता दें कि इससे पहले भी शहर के अलग-अलग सेक्टरों से कारों से चक्के चोरी की वारदातें सामने आती रहीं हैं लेकिन अब तक पुलिस इस गैंग को पकड़ने में नाकामयाब साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें