कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए चंडीगढ़ में लगाए गए कर्फ्यू के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 25 कार्यकारी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इनमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने शामिल किया है। छह कार्यकारी मजिस्ट्रेटों को अतिरिक्त में रखा गया है। जबकि 19 कार्यकारी मजिस्ट्रेट शहर की कानून व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सोमवार की मध्य रात्रि से पंजाब के गर्वनर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगा दिया था। प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा ने इसके आदेश जारी किए थे। प्रशासक के निर्देश पर रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद लॉक डाउन करने के आदेश दिए गए थे।
लॉक डाउन के विफलता के बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने का निर्णय किया था। कर्फ्यू के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंडीगढ़ उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने मंगलवार को 25 नए कार्यकारी मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया है। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल कर अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आपात स्थिति को देखते हुए 25 कार्यकारी मजिस्ट्रेटों में से छह को अतिरिक्त व्यवस्था में शामिल किया गया है। उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने तत्काल प्रभाव से कार्यकारी मजिस्ट्रेटों को कार्य करने के आदेश दिए हैं।
इन अधिकारियों को बनाया गया है कार्यकारी मजिस्ट्रेट
उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने जिन अधिकारियों को कार्यकारी मजिस्ट्रेट बनाया है, उनमें एसडीपीओ ईस्ट नरेश कुमार सैनी, एसडीपीओ साउथ जसपाल सिंह, एसडीपीओ सेंट्रल सुशील दत्त शर्मा, एमसीसी चंडीगढ़ के पीएस बलवीर सिंह, प्रिटिंग और स्टेशनरी में पीएस कुलभूषण चौधरी, सीसीईटी में पीएस सारंगपुर हरदीप सिंह राणा, जीएमसीएच 32 में पीएस भूपेष मित्तल, एससीबीसी कारपोरेशन से पीएस खगेश भंडारी, खेल विभाग से पीएस जतिदंर पाल सिंह, एस्टेट ऑफिस से गोपाल भल्ला, सीटीयू से रमेश चंद्र, सिटको से एसके गोयल, आर्ट कॉलेज से गुरदेव सिंह, सीएचबी से जोगिंदर सिंह, सिटको से विनोद कौशिक, एमसीसी से अखिल कुमार, एसटीए से प्रभाकर शर्मा, सीएचबी से कुलदीप सिंह और एमसीसी से दीपक कुमार के नाम शामिल हैं।
ये हैं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट
डीपीआर से रजनीश मलाही, डीएचई से संदीप सेट्ठी, एमसी से रजनीश कुमार खनेजा, एओ रेंड से राजेश गुप्ता, एमसीसी से रजनीश कुमार शर्मा और एमओएच से जगदीप शेहरावत को अतिरिक्त व्यवस्था में रखा गया है।