फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगरः कोरोना के खौफ के बीच 137 लोग हुए बीमार, बेसुध होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए

Thu, 26 Mar 2020 03:05 PM IST
खुशबू गोयल निरंजन राणा, यमुनानगर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में फैली कोरोना महामारी के खौफ के बीच यमुनानगर जिले में 137 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे की रोटी खाने से लोग बीमार हो गए। उन्हें जगाधरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोग शहर की अलग-अलग कॉलोनियों के निवासी हैं।
विज्ञापन


बुधवार को भी कई लोग भर्ती हुए थे। वीरवार को भी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि लोगों ने नवरात्र के व्रत रखे थे। वे दुकान से कुट्टू का आटा खरीदकर लाए थे, लेकिन उसे खाने के बाद उनकी हालत बिगड़न लगी।

वहीं जब मरीज अस्पताल पहुंचे तो बेड कम पड़ गए। ऐसी स्थिति में दो मरीजों को एक साथ लिटाया गया। मामला फूड प्वॉइजिंग का लग रहा है, फिर भी विभाग मामले की जांच में जुटा है। दुकानदार की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन


जगाधारी के सिविल अस्पताल की एमएस डॉ. पूनम दहिया ने बताया कि कुट्टू का आटा खाने की वजह से हालत बिगड़ी है। इस बारे में फूड सेफ्टी ऑफिसर को बता दिया है। जहां से यह आटा खरीदा गया है। उन दुकानों से सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें