- कोविड-19 के प्रकोप के कारण आबकारी नीति में परिवर्तन किया गया
- शराब लाइसेंसों के संचालन पर महामारी के प्रभाव को कम करने और सरकारी राजस्व को बढ़ाना उद्देश्य
- सभी लाइसेंसधारक अपना लाइसेंस उसी लाइसेंस शुल्क पर संचालित करेंगे, जिस पर ये कोविड-19 महामारी फैलने से पहले आवंटित किए गए थे
- लाइसेंस फीस की भुगतान अनुसूची में भी संशोधन ताकि विद्यमान नकदी संकट दूर करने के लिए लाइसेंस धारकों को छूट दी जा सके
- कंटेनमेंट जोन के ठेकेदारों को लाइसेंस फीस और कोटे के लिए अनुपातिक छूट मिलेगी
- ठेके बंद होने के समय से 10 मिनट पहले किसी भी व्यक्ति को व्यावसायिक परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी
- सेल्समैन को भी फेस मास्क पहनना होगा। लाइसेंस धारक को समुचित सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करनी होगी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम हुई मंत्रिमंडल बैठक में संशोधित आबकारी नीति को लागू करने पर मुहर लगा दी गई। इसके साथ ही हरियाणा में अंग्रेजी, देशी शराब व बीयर महंगी हो गई है।
रेट में बढ़ोत्तरी ऐसे समझिए
- विदेशी शराब की 375एमएल से बड़ी बोतल पर कोविड सेस 50 रुपए लगेगा, जबकि इससे कम वाली बोतल पर 25 रुपये।
- भारत में बनी अंग्रेजी शराब के क्वार्टर पर 5 रुपये, अध्धे पर 10 रुपये और बोतल पर 20 रुपये।
- रेगुलर बीयर 2 रुपये और स्ट्रांग बीयर पर 5 रुपये कोविड सेस।
- देसी शराब की बोतल 5 रुपये, आध्धा 3 और क्वार्टर 2 दो रुपये महंगा।