फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: पीजीआई चंडीगढ़ से कोरोना का मरीज ठीक होकर लौटा घर, तालियों से बढ़ाई हिम्मत

Sat, 18 Apr 2020 12:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई से एक मरीज को मिली छुट्टी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक ओर हॉटस्पॉट घोषित होने से जहां शहरवासियाें की चिंता बढ़ी है, वहीं कोरोना के खौफ के बीच राहत भरी खबर भी आ रही है। शुक्रवार को पीजीआई से एक और कोरोना का मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गया। इससे शासन प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस ली। इसके साथ ही अब तक चंडीगढ़ में कोरोना के 10 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन


डिस्चार्ज होने वाला मरीज सेक्टर-21 निवासी 30 साल का एक युवक है जो यूके से लौटी कोरोना पॉजिटिव युवती के संपर्क में आनं से संक्रमित हुआ था। उसे जीएमसीएच से 7 अप्रैल को पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां 14 दिन की समय सीमा के अंदर ही उसकी स्थिति में सुधार हुआ और उसकी दोनों रिपीट टेस्ट निगेटिव आईं। इसके बाद उसे शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पीजीआई प्रवक्ता डॉ. अशोक के साथ ही मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने मरीज को शुभकामना देकर घर भेजा। डॉ. अशोक ने बताया कि पीजीआई के डॉक्टर और स्टाफ की कड़ी मेहनत के साथ ही मरीज की मजबूत इच्छा शक्ति की बदौलत ही कोरोना पर जीत दर्ज हो सकी सकी है। अन्य भर्ती मरीजों की स्थिति में भी तेजी से सुधार हो रहा है। उम्मीद है एक दो दिन में और मरीजों की भी छुट्टी मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक ये हुए डिस्चार्ज

- 2 अप्रैल को यूके से लौटी सेक्टर 34 निवासी महिला डॉक्टर  
- 4 अप्रैल को सेक्टर 21 निवासी चंडीगढ़ की पहली कोरोना पॉजिटिव की मां और सेक्टर 30 निवासी दुबई से लौटा युवक  
- 5 अप्रैल को चंडीगढ़ की पहली कोरोना पॉजिटिव मरीज का भाई और उसका सेक्टर 19 निवासी दोस्त  
- 6 अप्रैल को चंडीगढ़ की पहली कोरोना पॉजिटिव सेक्टर 21 निवासी युवती और उसका सेक्टर 38 निवासी फैमिली फ्रेंड
 - 14 अप्रैल को चंडीगढ़ सेक्टर 30 बी निवासी 40 साल की महिला और पीजीआई में कार्यरत मोहाली निवासी नर्सिंग स्टाफ 
- 17 अप्रैल को सेक्टर-21 निवासी 30 साल का युवक डिस्चार्ज हुआ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें