बढ़ती भीड़ को देखते हुए पंजाब के जालंधर में सब्जी मंडियों में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू कर दिया गया है। वेंडरों को हरे और लाल पास जाएंगे। सोमवार को एडीसीपी सुदरबिजी व एसडीएम राहुल कुमार ने सब्जी मंडी का दौरा किया। वहां अधिकारियों ने सब्जी रेहड़ी वालों के लिए ऑड-ईवन फार्मूला लागू करने के निर्देश भी दिए। इस ऑड-ईवन फार्मूले के तहत रेहड़ी वालों को दो तरह के पास जारी किए जाएंगे, एक लाल व दूसरा पास हरे रंग का होगा।
जिन रेहड़ी वालों को यह पास जारी किए जाएंगे, वह रेहड़ी वाले सब्जियां खरीदने के लिए मंडी में एक दिन छोड़कर आऐंगे। इसो मंडी में भीड़ कम करने में मदद मिलेगी व कोरोना वायरस फैलने का खतरा भी कम हो जाएगा। इसके अलावा रेहड़ियों पर लाल व हरे रंग के निशान लगाए जाएंगे, ताकि किसी तरह की समस्या न आए। अधिकारियों ने आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों से लोगों के बीच दूरी बनाए रखने के लिए कहा।