फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 10th, 12th Result 2020 Update: पेपरों का अंकन घर पर करेंगे शिक्षक, आदेश जारी

Thu, 09 Apr 2020 05:19 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के सरकारी शिक्षक दसवीं व बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का अंकन कार्य घर पर ही करेंगे। उन्हें उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल लेने के लिए तय स्थान पर जाना होगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के डीईओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। मेवात, जिले से बाहर तैनात या उपमंडल में अंकन ड्यूटी न लगने वाले शिक्षकों की शिकायतों का भी जल्दी समाधान होगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया है, जिस पर शिक्षकों को अपनी समस्याएं बतानी होंगी।

विज्ञापन


कोरोना से बंद के कारण इस बार स्थल अंकन कार्य नहीं होगा। सामाजिक दूरी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने अंकन कार्य के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है, जिसका संदेश शिक्षकों को मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। 11 अप्रैल से अंकन कार्य शुरू होगा। शिक्षक इसी दिन अपने अंकन केंद्र से उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल लेंगे। केंद्र पर प्राचार्य या खंड शिक्षा अधिकारी तैनात होंगे, जो बंडल देने से पहले शिक्षकों का सत्यापन करेंगे।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

  • सभी बंडल सैनिटाइज किए जाएं।
  • शिक्षक सामाजिक दूरी का पालन करें।
  • ज्यादा भीड़ एकत्रित न करें। शिक्षकों को निश्चित अंतराल पर बुलाएं, बंडल देने के बाद तुरंत भेजें।
  • शिक्षक 22 अप्रैल तक बंडल अंकन कार्य व मूल्यांकन पूरा कर वापस करें।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।  

उत्तर पुस्तिका का बंडल गृह जिले से प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी
गृह जिलों से बाहर कार्यरत व अन्य उपमंडल में अंकन ड्यूटी वाले शिक्षक अपनी शिकायत बोर्ड की वेबसाइट व व्हाट्सएप नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोफार्मा को भरकर सहायक सचिव की ई-मेल asrec10@bseh.org.in व बोर्ड व्हाट्सएप नंबर  8816840349 पर उन्हें भेजना होगा। यदि बाजार से प्रोफार्मा निकलवाना संभव न हो तो प्रोफार्मा बाजार से निलकवाले की बजाय घर पर ही प्लेन पेपर पर डिटेल लिखकर ईमेल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें