फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ में आईएएस व पीसीएस सोसाइटी के पास लगी आग, कोई जानी नुकसान नहीं

Mon, 20 Apr 2020 02:29 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, मोहाली
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़ में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में आग लगने की घटना सामने आई है। आग आईएएस व पीसीएस की रिहायशी सोसाइटी के नजदीक लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीमों के अलावा मोहाली और खरड़ से भी फायर टेंडर मंगवाने पड़े। हालाकि जिला प्रशासन ने दावा किया है कि किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल है। मोहाली के डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, मुल्लांपुर-चंडीगढ़ रोड पर के किनारे पर आईएएस व पीसीएस सोसाइटी स्थित है। सोइसाटी के नजदीक सरकंडे के घास को आग लगी थी। डीसी ने बताया कि जिस जगह पर आग लगी थी, उसको लेकर ग्राम पंचायत मुल्लांपुर व गांव निवासियों के बीच मामला अदालत में चल रहा था। जिसके चलते जमीन से घास की कटाई नहीं की गई थी। सरकंडा घास दौ सौ एकड़ में लगा हुआ है। जबकि आग लगने से बीस एकड़ जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है।

हालांकि किसी तरह का अन्य नुकसान नहीं हुआ। जंगलात विभाग के पानी वाले टैंकर व पचास से साठ मुलाजिमों, बेलदारों व रेंज अफसर बलजिंदर सिंह व डीएफओ गुरअमन सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। लेकिन आग तेज होने के चलते एसमसी खरड़ व मोहाली से दो फायर टेंडर बुलाने पड़े। जिक्रयोग है कि लॉक डाउन के बीच मोहाली में यह पहली आग की घटना सामने आई है। हालांकि इससे पहले फेज-पांच मोहाली विशाल मैगामार्ट में आ लगी थी।
विज्ञापन


आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया था। इसके बाद मामले की एसडीएम जांच हुई थी। जिसमें पाया गया था कि शोरूम के प्रबंधकों ने नियमों को ताक में रखकर शोरूम के भीतर सामान रखा हुआ था, साथ ही निर्माण किया हुआ था। इसके अलावा सामने आया था कि फायर विभाग को अपनी क्षमता सुधारनी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें