फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में तीन जमाती हुए कोरोना से ठीक, अब तक 13 ने जीती जंग, पांच लोगों का चल रहा इलाज

Tue, 28 Apr 2020 01:00 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
विज्ञापन
कोरोनावायरस
विज्ञापन

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन जमातियों की कोरोना की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसके बाद तीनों जमातियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ठीक हुए दो जमाती खुदा बख्श गांव और एक जमाती पिंजौर के नवां गांव का है। खुदा बख्श गांव के जमातियों की उम्र 18 और 27 वर्ष तथा नवां गांव के जमाती की उम्र 20 वर्ष है।

विज्ञापन


पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि इन्हें अभी होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। वहीं इन्हें डाइट चार्ट बनाकर इसके हिसाब से खाना लेकर अपना ध्यान रखने को कहा है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि पंचकूला में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अब तक 13 ठीक हो गए हैं और अब सिर्फ पांच लोगों का इलाज चल रहा है। सेक्टर-15 के पति-पत्नी का सेक्टर-21 के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जांच के लिए सैंपल भेजे 
पंचकूला सिविल अस्पताल में सेक्टर-15 के तीन लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल लेने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी राजीव नरवाल ने बताया कि सेक्टर-15 की महिला के संपर्क में होने की बात सामने आई थी। इसके बाद इन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें