फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीता फोगाट के खिलाफ केस दर्ज, बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं, जो धमकियां सुनकर घर पर बैठ जाऊं

Fri, 17 Apr 2020 05:16 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चरखी दादरी
विज्ञापन
बबीता फोगाट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जमातियों पर किए गए ट्वीट के बाद ट्रोल हुई 'दंगल गर्ल' बबीता फोगाट पर केस दर्ज हो चुका है। फोगाट पर सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाना का आरोप लगा है। भाजपा नेता के खिलाफ महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज कराई गई है। ट्विटर पर #Suspendbabitaphogat ट्रेंड हो रहा है। कंगना रनौत की बहन रंगोली की तरह उनका ट्विटर अकाउंट भी सस्पेंड करने की मांग यूजर्स कर रहे हैं।

विज्ञापन


जमातियों पर बयान के बाद ट्रोल हुई बबीता ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें बबीता ने कहा है कि ट्वीट के बाद से ही उन्हें धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। धमकियां देने वाले एक बात कान खोलकर सुन लें कि मैं जायरा वसीम नहीं हूं जो धमकियां मिलने पर घर पर बैठकर चुप रहूं। मैं अपने देश के लिए लड़ी हूं और बोली हूं। यह सिलसिला आगे भी जारी रखूंगी।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को लेकर जमातियों से जुड़ा एक ट्वीट बबीता फोगाट ने किया था। ट्वीट में उन्होंने 'जमातियों को जाहिल' बताया था। इसके बाद से ही वह ट्रोल हो रही हैं। शुक्रवार को बबीता फोगाट की ओर से एक वीडियो जारी किया गया। एक मिनट 25 सेकेंड के वीडियो में बबीता फोगाट ने उन्हें गालियां और धमकी  देने वालों की खिंचाई की है।
विज्ञापन


बबीता ने वीडियो में कहा कि ट्वीट के बाद से ही उन्हें व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर, ट्विटर और फोन पर धमकियां मिल रही हैं। कुछ लोग उन्हें गालियां भी दे रहे हैं। मैं उन लोगों से एक बात कहना चाहूंगी और आप लोग कान खोलकर इसे दिमाग में बैठा लें। मैं कोई जायरा वसीम नहीं हूं जो धमकियां सुनकर घर पर बैठ जाऊं। मैं असली बबीता फौगाट हूं जो देश के लिए लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।
विज्ञापन

सच बोलती और लिखती रहूंगी...आदत सुधार लें या सच सुनने की आदत डाल लें

वीडियो में बबीता फोगाट ने उन्हें भला-बुरा कहने वालों को नसीहत भी दी है। बबीता का कहना है कि मैं सच बोलती और लिखती रहूंगी। मैं अपने ट्वीट पर अभी भी कायम हूं। जो लोग मुझे गलत बोल रहे हैं या धमकियां दे रहे हैं, वो अपनी आदत सुधार लें या फिर सच सुनने की आदत डाल लें।

तब्लीगी जमात न फैलाता तो कोरोना को हरा देता देश
बबीता फोगाट ने वीडियो में कहा कि आज देश में मिले कोरोना संक्रमितों में तब्लीगी जमात के लोग नंबर एक पर है। अगर ये लोग संक्रमण नहीं फैलाते तो देश कोरोना को कब का हरा चुका होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें