वीडियो में बबीता फोगाट ने उन्हें भला-बुरा कहने वालों को नसीहत भी दी है। बबीता का कहना है कि मैं सच बोलती और लिखती रहूंगी। मैं अपने ट्वीट पर अभी भी कायम हूं। जो लोग मुझे गलत बोल रहे हैं या धमकियां दे रहे हैं, वो अपनी आदत सुधार लें या फिर सच सुनने की आदत डाल लें।
तब्लीगी जमात न फैलाता तो कोरोना को हरा देता देश
बबीता फोगाट ने वीडियो में कहा कि आज देश में मिले कोरोना संक्रमितों में तब्लीगी जमात के लोग नंबर एक पर है। अगर ये लोग संक्रमण नहीं फैलाते तो देश कोरोना को कब का हरा चुका होता।