फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः कर्फ्यू हटते ही शराब खरीदने उमड़ी भीड़, लगी लंबी लाइनें, बोतल की जगह पेटियां ले गए लोग

Mon, 04 May 2020 12:20 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
विज्ञापन
शराब की पेटियां खरीदकर ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कर्फ्यू खत्म होते ही शराब की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई ठेकों पर लंबी-लंगी कतारें नजर आईं। कई सेक्टरों और कालोनियों में ठेके के खुलने से पहले ही लोगों ने लाइनें लगा ली थीं। हालांकि लोगों की यह शिकायत थी कि शराब महंगे रेट पर बेची जा रही है। बावजूद इसके दिनभर ठेकों पर भीड़ में कम नहीं हुई। 

विज्ञापन


लॉकडाउन के 40 दिन बाद सोमवार को शहर के ठेके खुले। सेक्टर-21 में ठेका खुलने के साथ ही भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने जाकर ठेके का शटर बंद करवाया। लोगों को भगाने के लिए पुलिस को सख्ती भी दिखानी पड़ी और यहां सोशल डिस्टेंसिंग की मार्किंग के बाद ही ठेका खोलने की इजाजत देने फैसला लिया गया। सेक्टर-9 में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इसके चलते मौके पर पहुंच कर एरिया पुलिस को अनाउंसमेंट करना पड़ी कि सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें।

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि ऑड-ईवन नंबर के तहत ही ठेके खोलने का फैसला लिया गया है। प्रशासन की ओर से नए आदेश जारी करते हुए कहा था कि शराब की दुकानें खुलेंगी, हालांकि यह सुनिश्चित करना होगा कि एक बार में एक दुकान पर पांच से अधिक लोग जमा न हों जबकि सोमवार को लगभग हर ठेके पर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन

महंगे रेट पर भी लोगों ने जमकर खरीदी 

शराब खरीदने के बाद नाम न छापने की शर्त पर व्यक्ति ने बताया कि ब्लेंडर्स प्राइड की दो लीटर की बोतल उसे 2 हजार रुपये में दी गई, जबकि उसका प्रिंट रेट 1600 रुपये था। इसी तरह स्टर्लिंग रिजर्व की जो बोतल 350 रुपये की मिलती थी, उसके लिए 450 रुपये में बेचा गया। रॉयल स्टैग की करीब 350 रुपये की बोतल के लिए 400-500 रुपये चार्ज किया गया। 

इसके अलावा बियर की 120 रुपये की बोतल 170 रुपये में बेची गई। मंहगे रेट के बावजूद लोगों ने जमकर शराब की खरीददारी की। कई जगह ठेकों का शटर खुला तो अलग-अलग कई लाइनें भी लग गईं। अचानक भीड़ बढ़ती देखकर हंगामा होने लगा तो पुलिस व प्रशासन की टीम ने पहुंचकर लोगों को भगाया और पहले ठेकों के बाहर मार्किंग करवाई गई।  

बोतल से ज्यादा, पेटी खरीदते दिखे लोग 
लोगों में शराब की दुकानें खुलने पर खरीददारी के लिए इस कदर जनून देखने को मिला कि लोग एक या दो बोतल की जगह पेटी खरीदकर कर घर ले जाते दिखाई दिए। इसके अलावा शहर के कई सेक्टरों में लोग विभिन्न तरह के बैग लेकर शराब खरीदने पहुंचे थे। 

वहीं, कॉलोनियों में शराब की दुकानों पर अधिक भीड़ एकत्रित होने की चर्चा रही और पुलिस बल को सोशल डिस्टेंस के लिए काफी प्रयास करना पड़ा। पहले दिन ही यूटी में जिस तरह से शराब की बिक्री हुई है, उससे प्रशासन को अच्छा खास राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है, क्योंकि लिकर वेंडर्स को दुकानें बंद होने के चलते काफी नुकसान झेलना पड़ा। इस कारण वह पुराना कोटा भी क्लियर नहीं कर पाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें