सेना की इंजीनियरिंग कोर ने बनाया खास रोबोट
- फोटो : अमर उजाला
अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण के खतरे से महफूज रखने और इसके फैलाव को रोकने के लिए सेना की इंजीनियरिंग कोर ने एक खास रोबोट बनाया है। व्हीकलनुमा इस रोबोट को सेना की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ईएमई) कोर ने तैयार किया है।
सैन्य अस्पतालों के साथ-साथ अन्य कोविड-19 अस्पतालों में भी यह उपकरण संक्रमण के फैलाव को रोकने का अच्छा माध्यम बन सकता है। यह रोबोट कई तरह के काम में इस्तेमाल किया जाएगा। यह उपकरण पूरी तरह से स्वदेशी है। इंजीनियरों ने इसको कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के इरादे से तैयार किया है।
अस्पतालों में क्वारंटीन और आइसोलेशन वार्ड में दाखिल संक्रमित मरीजों को खाना, दवाई, सैनिटाइजर पहुंचाने के साथ-साथ उनके कचरे को इकट्ठा करने में भी यह उपकरण कारगर साबित होगा।