फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

Tue, 14 Apr 2020 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राज्य में कोरोना संकट के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। दोपहर तीन बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होने वाली इस बैठक में अकाली दल, आम आदमी पार्टी और अन्य पार्टियों के सदस्यों को बुलाया गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते सप्ताह अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री से इस विषय पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी लेकिन मुख्यमंत्री ने यह कहते हुए बैठक बुलाने से इनकार कर दिया था कि बैठक के लिए न तो समय है और न ही जरूरत। हालांकि अगले ही दिन मुख्यमंत्री ने अकाली दल, आम आदमी पार्टी और सीपीआई के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत भी की थी। 

मंगलवार को बुलाई बैठक में कर्फ्यू और लॉकडाउन के विस्तार के मद्देनजर उद्योगों व अन्य कामकाज को सुचारु करने पर विचार किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही राज्य में पुलिस टीमों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं पर भी चर्चा होगी। राज्य सरकार द्वारा कोरोना से निपटने के लिए अब तक किए गए उपायों पर भी मुख्यमंत्री अपनी सरकार की स्थिति स्पष्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें