फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पंजाब में फंसे थे 300 अमेरिकी नागरिक, विशेष विमान से हुए रवाना

Tue, 07 Apr 2020 07:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
विज्ञापन
विशेष विमान से अमेरिकी नागरिक रवाना।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण उड़ानें बंद होने से भारत में फंसे 300 अमेरिकी नागरिकों को श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर एक विशेष विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया । दिल्ली से ये सभी अमेरिकी नागरिक न्यूयार्क के लिए रवाना होंगे। इन यात्रियों में 16 भारतीय मूल के हैं। अमेरिका लौटने वालों में शामिल रबिन्द्र सिंह ढिल्लों (80) ने बताया कि वह अपनी पत्नी हरभजन कौर के साथ एक शादी में हिस्सा लेने जनवरी में पंजाब आए थे। 

विज्ञापन


जब लौटने का समय आया तो उड़ानें बंद हो गई थी। दो दिन पहले उन्हें मेल से जानकारी मिली कि वह सात अप्रैल को अमृतसर हवाई अड्डे पहुंचे। वहां से उनको अमेरिका एक विशेष उड़ान से ले जाया जाएगा। वहीं कई यात्री ऐसे थे जिनको अमेरिका जाने के लिए मेल मिली थी लेकिन एयरपोर्ट पर उनको क्लीयरेंस नहीं मिल पाई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें