कोरोना वायरस के कारण उड़ानें बंद होने से भारत में फंसे 300 अमेरिकी नागरिकों को श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर एक विशेष विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया । दिल्ली से ये सभी अमेरिकी नागरिक न्यूयार्क के लिए रवाना होंगे। इन यात्रियों में 16 भारतीय मूल के हैं। अमेरिका लौटने वालों में शामिल रबिन्द्र सिंह ढिल्लों (80) ने बताया कि वह अपनी पत्नी हरभजन कौर के साथ एक शादी में हिस्सा लेने जनवरी में पंजाब आए थे।