राजपुरा की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला की सोमवार दोपहर पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। उनका अंतिम संस्कार जिला प्रशासन की ओर से राजपुरा के इस्लामपुर (आनंद नगर) के श्मशान घाट में पूरे धार्मिक रीति-रिवाज से कराया गया। मृतक महिला के बाकी परिजन कोरोना पॉजिटिव होने के कारण सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। इसी कारण उन्हें मुखाग्नि उनके भांजे ने दी।
राजपुरा टाउन पुरानी अनाज मंडी के पीछे रहने वाली महिला पिछले काफी समय से बीमार होने के कारण राजपुरा के एक डॉक्टर से इलाज करवा रही थीं। दिल में तकलीफ होने के चलते उन्हें डालीमा विहार स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इसी दौरान उनमें कोरोना के लक्षण दिखने पर सैंपल लिए गए।
17 अप्रैल को आई रिपोर्ट में वे संक्रमित पाई गई। इसके बाद उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया। इसके बाद प्रशासन की तरफ से उनके संपर्कों की जांच की गई तो उनका पूरा परिवार ही पॉजिटिव पाया गया।
प्रदेश में कोरोना पीड़ितों के जिलेवार आंकड़ों का विवरण इस प्रकार है-
- जिला कुल केस उपचाराधीन ठीक हुए मृत्यु
- जालंधर 78 68 07 3
- मोहाली 63 33 28 2
- पटियाला 61 58 02 1
- पठानकोट 25 15 09 1
- नवांशहर 20 01 18 1
- लुधियाना 18 08 06 4
- अमृतसर 14 06 06 2
- मानसा 13 10 03 0
- होशियारपुर 07 01 05 1
- मोगा 04 00 04 0
- फरीदकोट 03 02 01 0
- कपूूरथला 06 03 02 1
- तरन तारन 05 05 00 0
- रोपड़ 03 00 02 1
- संगरूर 03 01 02 0
- बरनाला 02 00 01 1
- फतेहगढ़ साहिब 02 00 02 0
- फिरोजपुर 01 01 00 0
- गुरदासपुर 01 00 00 1
- मुक्तसर 01 01 00 0