फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः मोहाली में पांच और मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, अब तक 27 ठीक, 34 बचे एक्टिव केस

Mon, 27 Apr 2020 08:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मोहाली के लिए मंगलवार का दिन काफी राहत भरा रहा। इस दौरान पांच और लोगों ने कोरोना से जंग जीती जबकि कोई नया मरीज सामने नहीं आया। कोरोना से जंग जीतने वालों में दो लोग कोरोना हॉटस्पॉट जवाहरपुर गांव से हैं। इन सभी लोगों को अब जिला स्तरीय क्वारंटीन केंद्र में भेजा जाएगा। वहीं, जिले में कोरोना जंग जीतने वाले लोगों की संख्या 27 हो गई है। जबकि जिले में कोरोना एक्टिव मरीज 34 रह गए हैं। 

विज्ञापन


इसकी पुष्टि खुद सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घरों से न निकलें ताकि इस महामारी को मात दी जा सके। जानकारी के मुताबिक कोरोना जंग जीतने वाले सभी मरीज बनूड़ स्थित ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती थे। इनमें से 15 मरीज ठीक हो गए हैं। सोमवार को ठीक होने वाले मरीजों में 11 साल का लड़का, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

जवाहरपुर से पांच मरीज 21 अप्रैल व आठ मरीज 26 अप्रैल को ठीक हुए थे, जो अभी तक क्वारंटीन केंद्रों में हैं। डॉ. मनजीत ने बताया कि ठीक होने वाले पांच मरीजों में जवाहरपुर से संबंधित मरीजों में सुरजीत कौर व हरजिंदर सिंह को एहतियात के तौर पर 14 दिन के लिए सेक्टर-70 बनाए केंद्रों में भेजा गया है। जबकि शेष तीन को घर भेज दिया। उन्हें 14 दिन के लिए अलग रहने के लिए कहा गया है। घर भेजे गए सारे मरीजों का उनकी तरफ से मुआयना किया गया। इसके अलावा बाकी सारे मरीजों का इलाज चल रहा है और सभी की हालत ठीक है। इस मौके पर जिला एपिडोमोलिस्ट डॉ. रेनू सिंह भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें