फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: हरियाणा में कल से रैपिड टेस्टिंग शुरू, चौथी बार सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई

Wed, 29 Apr 2020 09:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा में गुरुवार सुबह से रैपिड टेस्ट की शुरुआत हो जाएगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए अनुमति प्रदान कर दी है। चीन की किट में गड़बड़ी पाए जाने पर यह रोक लगाई गई थी। लेकिन हरियाणा तो पहले से ही दक्षिण कोरिया की कंपनी की किट का इस्तेमाल कर रहा था। यह किट मानेसर में निर्मित हो रही थी। 25 हजार किट हरियाणा सरकार को मिल चुकी हैं, जबकि 75 हजार शीघ्र मिल जाएंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में कराए गए सर्वे में जिन 11 हजार लोगों में कुछ श्वास या अन्य खासी जुकाम के लक्षण मिले हैं, उनकी जांच का काम भी गुरुवार से ही शुरु कर दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य में डिपो होल्डरों, रेहडी, सब्जी फड़ी वालों, समाचार पत्र वितरकों, दूध वालों आदि की भी जांच होगी, क्योंकि इन लोगों का संपर्क भी इस दौरान लगातार लोगों से होता रहा है।

गृह मंत्री ने बताया कि यमुनानगर से यूपी में गए प्रवासी मजदूरों में 11 पॉजिटिव मामलों की खबरों का पूरी तरह से खंडन कर दिया है। इस बारे में हमने वेरिफिकेशन किया है, जिसके आधार पर इसका पूरी तरह से खंडन करते हैं, क्योंकि यह एक कोरी अफवाह और मनगढ़ंत कहानी थी।
विज्ञापन


एसआरएल के सैंपल की एम्स में होगी जांच
विज ने यह भी कहा है कि एसआरएल लैब के मामले में अब दिल्ली के एम्स से भी जांच करवाई जाएगी। हालांकि अब से पहले इस मामले में दो मेडिकल कॉलेज से सैंपल चेक कराए जा चुके हैं। दो सीएमओ गुरुग्राम, अंबाला के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच कराई जा रही थी। इस लैब की यह चौथी बार जांच होगी। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री विज ने बताया कि गुरुवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है, जो डिजिटली होगी। सभी दलों के साथ में विचार विमर्श के लिए यह चौथी बैठक होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें