फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 372 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 241 मरीज हुए ठीक,15508 लोग चिकित्सा निगरानी में

Fri, 01 May 2020 11:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा में कुछ जिलों में संक्रमण के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। इसी के चलते विभाग ने अभी तक 15508 लोगों को चिकित्सा निगरानी में रखा हुआ है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 372 हो गई है। उधर, 241 मरीज ठीक होकर अपने घर भी चले गए हैं। हरियाणा में अभी तक 30191 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें से 27784 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

विज्ञापन


2050 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 112 मरीज इस वक्त प्रदेश में एक्टिव संक्रमित हैं। संक्रमण और ठीक होने वाले मरीजों का वर्तमान स्टेटस यदि देखें तो इस वक्त विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 14, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 61, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 57, हिसार में 4, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल  में 2, कुरुक्षेत्र  में 2, नूंह में 58, पलवल में 34, पानीपत में 13, पंचकूला में 18, रोहतक में 4, सिरसा में 6, सोनीपत में 26, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 28 मरीज सामने आ चुके हैं। 

गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, अंबाला में 11, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 42, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 38,  हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 52, पलवल में 32, पानीपत में 5, पंचकूला में 17, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 4, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन संक्रमित मरीज भी ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें